
ट्रम्प की सत्ता पर ढीली होती पकड़ : वैश्विक शक्ति संतुलन साधने में पिछड़ता अमेरिका
वैश्विक राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां अमेरिका के नेतृत्व, उसकी विश्वसनीयता और वैश्विक दबदबे की नए सिरे से परीक्षा हो रही है। कभी दुनिया की सबसे ताकतवर महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपनी ही नीतियों के कारण राजनीतिक चुनौतियों से घिरे नजर आ रहे हैं।
