दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, राहुल गांधी के पोस्टरों से सजा मिंटो रोड!
रैली को लेकर सुबह से ही आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की खबर है। दूसरे राज्यों से समर्थकों के पहुंचने के बीच आम लोगों को भी कई जगह ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए विपक्ष कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगा। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है।
रैली में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से प्रस्तावित है। मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट सहित अन्य रास्तों से होते हुए मार्च रामलीला मैदान पहुंचेगा। मिंटो रोड को शुरुआती बिंदु बनाया गया है, जहां राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।
रैली को लेकर सुबह से ही आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की खबर है। दूसरे राज्यों से समर्थकों के पहुंचने के बीच आम लोगों को भी कई जगह ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
Guest Author
प्रमेश झा
देश के कई मीडिया चैनलों में वीटी एडिटर के तौर पर काम करने का 18 वर्षो का अनुभव और संदर्भित लेखन में रूचि ।


