पितृपक्ष का तर्पण एक क्रिया तो समर्पण एक भाव
साधारण शब्दों में तर्पण का अर्थ तृप्त करना होता है। जल, कुशा और तिल के माध्यम से हम अपने पूर्वजों को जल अर्पित कर उनके प्रति अपनी स्मृति, श्रद्धा और कर्तव्य को प्रकट करते हैं। इस प्रकार हम अपने प्राचीन परंपरा का निर्वहन कर सनातन संस्कृति का अनुपालन करते हैं। यह एक अनुशासन माना गया है, जो हमें याद दिलाता है कि हमारा अस्तित्व अकेले नहीं है,बल्कि अपने अंश को सर्वस्व समर्पण के भाव को परिलक्षित करता है।

हिंदू धर्मावलंबियों के लिए विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गया जी की पवित्र भूमि और पितृपक्ष का यह अवसर केवल जल और तिल अर्पित करने की पारंपरिक रीति नहीं है,बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति पूर्ण कृतज्ञता और अपने अहंकार के आहुति की एक आध्यात्मिक यात्रा है।
फल्गु नदी का तट और मोक्षदायिनी गया जी का प्रत्येक कण सदियों से पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति का साक्षी रहा है।
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में जब लाखों तीर्थ यात्री अपने पितरों की मोक्ष के लिए पिंडदान और तर्पण करने यहां पहुंचते हैं, तो उनके हाथ में केवल जल, कुशा,आटा और काले तिल का पिंड ही नहीं होता वरन् उन्हें "ऊं पितृभ्य: स्वधा नम:" कहकर उन्हें जल अर्पित करते हैं,वह समस्त समर्पण का भाव है।
साधारण शब्दों में तर्पण का अर्थ तृप्त करना होता है। जल, कुशा और तिल के माध्यम से हम अपने पूर्वजों को जल अर्पित कर उनके प्रति अपनी स्मृति, श्रद्धा और कर्तव्य को प्रकट करते हैं। इस प्रकार हम अपने प्राचीन परंपरा का निर्वहन कर सनातन संस्कृति का अनुपालन करते हैं। यह एक अनुशासन माना गया है, जो हमें याद दिलाता है कि हमारा अस्तित्व अकेले नहीं है,बल्कि अपने अंश को सर्वस्व समर्पण के भाव को परिलक्षित करता है।
"पितृऋण" को स्वीकार करने की यह एक सांकेतिक और वाह्य प्रक्रिया है। परंतु, यदि"तर्पण"केवल एक औपचारिकता मात्र और भयवश की गई पूजा बनकर रह जाए, तो वह अपनी "आत्मा" को खो बैठता है। शास्त्रों में "गया जी का माहात्म्य" केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि गयासुर की कथा समस्त समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है। गया जी में पिंडदान और तर्पण समस्त समर्पण का परिचायक माना गया है। तभी तो पिंडदान और तर्पण के सभी तीर्थों में गया जी को ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
गया जी के धार्मिक महत्व के बारे में कहा गया है कि गया जी न केवल एक नजर या मंदिरों का समूह स्थल है, बल्कि यहां फल्गु नदी, विष्णुपद,रामशिला, प्रेत शिला, सीताकुंड आदि सभी 45 वेदियों और अन्य धार्मिक स्थलों से निर्मित यह एक विस्तृत तीर्थ क्षेत्र है। यहां के प्रत्येक तीर्थ स्थल किसी न किसी धार्मिक अनुष्ठान से जुड़े हैं। गया जी का तीर्थ क्षेत्र पांच कोस तक विस्तृत माना गया है। गया क्षेत्र की यह अवधारणा गयाजी को केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं माना गया है,बल्कि एक पवित्र धार्मिक भूमि के रूप में स्थापित है। यही कारण है कि गया में पिंडदान किसी एक स्थान तक ही सीमित नहीं है, वरन् तीर्थ स्थलों से जुड़े विस्तृत परंपरा का रूप लेता है। यहां पितृ कर्म किसी एक मंदिर या स्थल तक सीमित न रहकर अनेक पवित्र वेदियों ,नदियों, पर्वतों और तीर्थ स्थलों से जुड़ा हुआ है।
फल्गु नदी गया के पितृ कर्म की प्रमुख धार्मिक दूरी मानी जाती है। इसके तट पर तर्पण और पिंडदान की प्राचीन परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पितृ श्राद्ध के संदर्भ में विशेष महत्व इसे प्राप्त है। प्रेत शिला,राम शिला आदि प्रमुख तीर्थ में मानी जाती है। रामशिला भगवान श्री राम से जुड़ी धार्मिक परंपरा को अभिव्यक्त करती है, वहीं सीता कुंड से संबंधित मान्यता स्त्री परंपरा में माता सीता की महत्वपूर्ण धार्मिक भूमिका को सामने लाती है।
पितृ पक्ष मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण पर्व बन चुका है। देश के कोने-कोने से होने वाले श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, पंडा समाज, प्रशासन, परिवहन व्यवस्था, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र सभी मिलकर इसे विराट आयोजन का विशाल रूप देते हैं। हाल के वर्षों में मेला क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों के लिए आवासन के लिए "टेंट-सिटी",स्वच्छता, चिकित्सा ,सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है ।परंतु आधुनिक व्यवस्थाओं के बीच इस मेले की आत्मा वही है, जो सदियों पहले लोगों के बीच थी ।
आज जगजीवन अत्यंत की प्रगति से आगे बढ़ रहा है और परिवारों की सड़क चाल बदल रही है तब तृतीय पक्ष का महत्व शायद और बढ़ जाता है जिन लोगों ने हमारे लिए जीवन बिताया गया जी इन प्रश्नों का उत्तर किसी उपदेश के रूप में नहीं देती बल्कि फल्गु की रेट विष्णु पद की शिला अच्छा है बट की छाया और पितृ पक्ष में उम्र की श्रद्धालुओं के भेद यह सभी मिलकर उत्तर स्वयं देते हैं स्मृति ही मनुष्य को मनुष्य बनाती है भीतरों के लिए अर्पित एक मुट्ठियां जल की एक अंजलि और श्रद्धा से कुछ चरित्र कुछ मंत्र वास्तव में कुछ विराट मानवीय भाव के प्रति के है जिसमें व्यक्ति अपने अस्तित्व को अकेला नहीं मानता वह स्वीकार करता है उसके वर्तमान के पीछे और मिनट लोगों का योगदान है।
आज भी जब फल्गु के तट पर दीप प्रज्वलित होते हैं और पिंड अर्पित किए जाते हैं तब ऐसा प्रतीत होता है कि मानव समय की धारा कुछ क्षणों के लिए ठहर गई हो। एक ओर वर्तमान पीढ़ी खड़ी है तो दूसरी ओर स्मृति में उपस्थित अनगिनत पूर्वज उन दोनों के बीच से बहती है श्रद्धा की वह अदृश्य धारा, जो पीढ़ियां को निरंतर जोड़ती आ रही है।

Guest Writer
डॉ.शत्रुघ्न डांगी
इतिहासकार एवं पुरातत्वविद


