अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला : गया जी में देशी-विदेशी यात्रियों की उमड़ी भीड़
अबतक करीब नौ लाख से अधिक यात्री पितरों को जन्म-मरण के आवागमन से मुक्ति दिलाकर विष्णु लोक यानी स्वर्ग लोक भेजने की कामना से श्राद्धकर्म संपन्न किया।

विष्णुपद मेले में जिउतिया पर्व के अवसर पर देशी और विदेशी पिंडदानियों का सैलाब उमड़ा। पिंडदानियों नेआज के दिन विष्णुपद गर्भगृह के अलावा रुद्रपद और ब्रह्मपद पर श्राद्धकर्म एवं तर्पण और पिंडदान किया।
विभिन्न राज्यों से अबतक करीब नौ लाख से अधिक यात्री पितरों को जन्म-मरण के आवागमन से मुक्ति दिलाकर विष्णु लोक यानी स्वर्ग लोक भेजने की कामना से श्राद्धकर्म संपन्न किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार विष्णुपद मंदिर प्रांगण में विष्णु चरण व 16 वेदी और ब्रह्म पद पर श्राद्धकर्म और पिंडदान कार्य संपन्न किया।
इस मौके पर देशके अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में पिंडदानी अपने पितरों को स्वर्ग भेजने की विशुद्ध कामना से विश्व प्रसिद्ध गया जी स्थित विष्णुपद में पधारें हैं। उनमें विशेष कर रुस, जर्मनी, इटली आदि देशों के पिंडदानी प्रमुख हैं। उनसे पूछे जाने पर उन सबों ने बताया कि भारत में गया और बोधगया आने पर बहुत सकुन मिलता है।

Guest Writer
डॉ.शत्रुघ्न डांगी
इतिहासकार एवं पुरातत्वविद
