सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिवाली तक प्रोटेस्ट से ब्रेक का किया ऐलान
दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, परिवार के साथ रहें, सीजेपी कार्यकर्ताओं से अभिजीत दिपके की अपील

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से दिवाली तक परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दिवाली तक विरोध प्रदर्शन की कोई योजना नहीं है।
अभिजीत दिपके ने सौरभ दास और आशुतोष रंका के जेल में होने का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन डरने और रूकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि उनकी लड़ाई नफरत के खिलाफ है और वे महात्मा गांधी के शांति एवं अहिंसा के रास्ते पर चलते रहेंगे।
दिपके की इस अपील के बाद अब यह देखना होगा कि दिवाली के बाद सीजेपी की आगे की रणनीति क्या रहती है।
Guest Author
प्रमेश झा
देश के कई मीडिया चैनलों में वीटी एडिटर के तौर पर काम करने का 18 वर्षो का अनुभव और संदर्भित लेखन में रूचि ।



