एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला! दिल्ली समेत 6 राज्यों में बढ़ाई गई दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख
चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को जारी होगी। वहीं, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड की फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने दिल्ली समेत छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा बढ़ा दी है।
हरियाणा और आंध्र प्रदेश में दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 है।
तेलंगाना में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। वहीं नागालैंड में दावे और आपत्तियां 25 नवंबर 2026 तक जमा होगी।
महाराष्ट्र में आपत्तियां और दावों की तारीख 13 नवंबर है। जबकि, आपत्ति और दावों के निपटान के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की गई है।
इस फैसले के तहत दिल्ली में अब 25 नवंबर तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को जारी होगी। वहीं, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड की फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी जानकारी जांच लें और जरूरत पड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।
Guest Author
प्रमेश झा
देश के कई मीडिया चैनलों में वीटी एडिटर के तौर पर काम करने का 18 वर्षो का अनुभव और संदर्भित लेखन में रूचि ।




