गोल्ड स्टार मेरठ की दिवाली पार्टी में डांडिया और तंबोला की रही धूम
कार्यक्रम की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने आकर्षक गेम्स का आयोजन कराया। इस दौरान डांडिया रास, तंबोला और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं।
मेरठ। गोल्ड स्टार मेरठ की ओर से दिवाली उत्सव एवं डांडिया नाइट का आयोजन चेंबर ऑफ कॉमर्स, रोडवेज के सामने धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना सिंगल ने की, जबकि मुख्य अतिथि मंजू अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने आकर्षक गेम्स का आयोजन कराया। इस दौरान डांडिया रास, तंबोला और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं सहित प्रतिभागियों को सुंदर-सुंदर उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी की। आयोजन को सफल बनाने में नीना गुप्ता, पारुल, निशा, ममता, सोनिया, सपना, सोनिया, सुनीता, सुषमा और कंचन सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
वरिष्ठ संवाददाता - दिल्ली/एनसीआर
नरेंद्र बंसल
दो दशकों से ज्यादा समय का पत्रकारीय अनुभव



