कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में विस्तार, त्योहारों पर देर रात तक चलेंगी ट्रेनें
भीड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला किया है। प्रमुख रूटों पर ट्रेनें देर रात तक चलाई जाएंगी।
मेट्रो प्रशासन के अनुसार भीड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे और आरपीएफ के साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यात्रियों से स्मार्ट कार्ड और डिजिटल टिकट इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
पंडाल घूमने निकलने वाले लोगों के लिए स्टेशनों पर सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिनमें नजदीकी पूजा पंडालों तक पहुंचने का रास्ता बताया जाएगा।
ब्यूरो — पश्चिम बंगाल
कोलकाता संवाददाता
कोलकाता से पश्चिम बंगाल की राजनीति, कारोबार और हिन्दीभाषी समाज की खबरें।