जहानाबाद नगर परिषद ने शुरू किया नाला सफाई अभियान, जलजमाव से मिलेगी राहत
शहर के सभी वार्डों में नालों की उड़ाही, मोहल्लेवार टीमों को तीन दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य।
जहानाबाद नगर परिषद ने बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में हुए जलजमाव को देखते हुए विशेष नाला सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सभी वार्डों में बड़े और छोटे नालों की उड़ाही की जा रही है।
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार हर वार्ड के लिए अलग टीम बनाई गई है, जिसे तीन दिन के भीतर काम पूरा करने को कहा गया है। जिन इलाकों में पानी निकासी की सबसे ज्यादा समस्या है, वहां पंप सेट भी लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने अभियान का स्वागत करते हुए मांग की है कि नालों से निकाला गया कचरा तुरंत हटाया जाए, ताकि वह दोबारा नालों में न पहुंचे। नगर परिषद ने शिकायत के लिए वार्ड पार्षदों से संपर्क करने की अपील की है।
ब्यूरो — जहानाबाद
जहानाबाद संवाददाता
जहानाबाद, अरवल और मगध क्षेत्र की स्थानीय खबरें, प्रशासन और ग्रामीण मुद्दे।