उत्तराखंडब्रेकिंग
उत्तराखंड घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए एडवाइजरी, मौसम देखकर ही करें पहाड़ों की यात्रा
संवेदनशील मार्गों पर रात में यात्रा न करने की सलाह, हेल्पलाइन नंबर जारी।
पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों से मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है।
एडवाइजरी में भूस्खलन संभावित मार्गों पर रात में यात्रा न करने और नदी-नालों के किनारे न रुकने की सलाह दी गई है। मार्ग बंद होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया है।
किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने होटल संचालकों से भी पर्यटकों को मौसम की जानकारी देते रहने की अपील की है।
ब्यूरो — उत्तराखंड
देहरादून संवाददाता
देहरादून से पहाड़ की खबरें, चारधाम यात्रा, मौसम और पर्यटन।