यूपी में रबी सीजन की तैयारी, किसानों को अनुदान पर मिलेगा उन्नत बीज
राजकीय बीज भंडारों पर वितरण जल्द शुरू, पंजीकृत किसानों के खाते में सीधे जाएगी अनुदान राशि।
उत्तर प्रदेश में रबी सीजन की बुवाई से पहले कृषि विभाग ने बीज वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों के उन्नत बीज राजकीय बीज भंडारों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विभाग के अनुसार अनुदान का लाभ केवल विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को मिलेगा। बीज खरीदने के बाद अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करा लें और बीज शोधन जरूर करें, ताकि फसल को शुरुआती रोगों से बचाया जा सके।
ब्यूरो — उत्तर प्रदेश
लखनऊ संवाददाता
लखनऊ से उत्तर प्रदेश की खबरें, विधानसभा और जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट।