सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस का अभियान
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा रोजाना शराब ठेकों के आसपास, सड़क किनारे और सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों की जांच की जा रही है।

गाजियाबाद। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा रोजाना शराब ठेकों के आसपास, सड़क किनारे और सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों की जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन करते पाए गए लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से राहगीरों और आमजन को होने वाली असहज स्थिति को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील भी की है।
वरिष्ठ संवाददाता - मेरठ मंडल
नरेंद्र बंसल
दो दशकों से ज्यादा समय का पत्रकारीय अनुभव
