पानी की पाठशाला से विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “पानी बचाओ–जीवन बचाओ” का संदेश देते हुए जल के महत्व, पानी की बर्बादी रोकने, जल का उचित उपयोग करने तथा भविष्य के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

मेरठ। नेशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन की ओर से जल संरक्षण एवं पानी के महत्व के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से “पानी की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन मदन मोहन विद्या मंदिर, मेरठ में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “पानी बचाओ–जीवन बचाओ” का संदेश देते हुए जल के महत्व, पानी की बर्बादी रोकने, जल का उचित उपयोग करने तथा भविष्य के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने का संदेश दिया। फाउंडेशन की टीम ने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नेशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट राधिका अत्री, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट नीना गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य एवं डिस्ट्रिक्ट वाइस एडवाइजर निक्की गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि “जल है तो कल है। हर बूंद बचाएं, भविष्य संवारें।
वरिष्ठ संवाददाता - मेरठ मंडल
नरेंद्र बंसल
दो दशकों से ज्यादा समय का पत्रकारीय अनुभव

