गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी, तीर्थयात्रियों के लिए टेंट सिटी और विशेष बसें
विष्णुपद मंदिर और फल्गु तट पर सुरक्षा बढ़ी, स्वास्थ्य शिविर और खोया-पाया केंद्र बनाए गए।
गया में पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से पिंडदान के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनाई जा रही है।
विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी के घाटों और प्रमुख वेदियों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, पेयजल केंद्र और खोया-पाया केंद्र भी बनाए गए हैं।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से मेला क्षेत्र तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अधिकृत पंडा और गाइड की ही सेवाएं लेने की अपील की है।
ब्यूरो — बिहार
पटना संवाददाता
पटना से बिहार की राजनीति, प्रशासन और ज़मीनी मुद्दों की रिपोर्टिंग।