तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट!
तमिलनाडु सरकार के इस फैसले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा पांच साल बढ़ाने का आदेश दिया है। यह छूट अगले पांच साल तक लागू रहेगी। इससे उन युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो उम्र सीमा पार होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे।
ग्रुप-1 सेवाओं में नई उम्र सीमा:
- सामान्य वर्ग: 32 से बढ़ाकर 37 साल
- आरक्षित वर्ग: 37 से बढ़ाकर 42 साल
- सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार: अधिकतम 47 साल
- आरक्षित वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार: अधिकतम 52 साल
ग्रुप-2 और 2A सेवाओं में:
- सामान्य वर्ग: 30 से बढ़ाकर 35 साल
- सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार: 40 से बढ़ाकर 45 साल
- आरक्षित वर्ग के लिए पहले से अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं थी।
सरकार के इस फैसले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Guest Author
प्रमेश झा
देश के कई मीडिया चैनलों में वीटी एडिटर के तौर पर काम करने का 18 वर्षो का अनुभव और संदर्भित लेखन में रूचि ।
